{"_id":"5c534320bdec22739033181b","slug":"41548960544-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूूरो
निचलौल। ठूठीबारी मार्ग पर गांव ओड़वलिया के निकट गुरुवार को करीब दो बजे तेज रफ्तार बाइक अनुबंधित बस की चपेट में आ गई। एंबुलेंस से बाइक सवार दोनों घायलों को सीएचसी निचलौल लाया गया। वहां चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साथी का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी गोलू (20) गांव के ही साथी धर्मराज (18) के साथ बुद्धवार को कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के गांव बोदना के टोला कटखोर में अपनी बहन के घर गए था। गुरुवार को लौटते वक्त ओड़वलिया गांव के निकट हादसा हो गया। बाइक चालक गोलू गुप्ता और धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा का कहना है कि बस और बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।