{"_id":"5c3797a8bdec22736153ee6a","slug":"41547147176-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
पूर्व में हुए छात्रसंघ चुनाव में अनियमितता का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में पूर्व में हुए छात्रसंघ चुनाव में अनियमितता होने का आरोप लगाया। साथ ही शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई न किए जाने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष बलराम दूबे ने आरोप लगाया कि जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में पूर्व में हुए छात्रसंघ चुनाव में अनियमितता हुई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष का दो महाविद्यालयों में प्रवेेश है। छात्रों की ओर से प्रवेश निरस्त करने की मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा छात्रों को फर्जी मुकदमे में छात्रों को फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रों की तरफ से की जा रही शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने 11 जनवरी से अनशन शुरू किए जाने की भी चेतावनी दी। इस दौरान नितेश कुमार त्रिपाठी, शिवेंद्र पांडेय, अविनाश चौधरी, आलोक रंजन दूबे, रेनू गुप्ता, गोपाल शर्मा, दीपक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।