{"_id":"5977947c4f1c1b2e718b481c","slug":"41501009020-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी : ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी : ब्लॉक प्रमुख
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी दिवस सप्ताह के आखिरी दिन मंगलवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक युग पुरुष की जन्मशताब्दी के अवसर पर पौधरोपण के कार्यक्रम का आयोजन कर एक नई परंपरा की शुरुआत किया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरुरी है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधे अवश्य लगाना चाहिए। जिससे हम सभी अपने आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण में रख सकें। जैसे जल ही जीवन है ठीक उसी तरह वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक और अनमोल है। व्यापार प्रकोष्ट के जिला संयोजक प्रमोद जायसवाल ने कहा कि प्रदूषण की वजह से आज मनुष्य तरह-तरह के रोगों से ग्रसित है। मानव जीवन के लिए शुद्ध वातावरण बेहद जरुरी है। जो पेड़-पौधों से ही मिलेगा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़-पौधों का होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर एडीओ पंचाचय प्रेमधर मिश्र, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता प्रभुनाथ तिवारी, गिरजा शंकर उपाध्याय, एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह, शिव प्रकाश सिंह, सुधाकर सिंह, ग्राम प्रधान संजय श्रीवास्तव, मोतिचंद, सीताराम गुप्ता, ऐनुद्दीन अंसारी, अमित रावत, जगरनाथ, मिथिलेश मिश्रा, शंकर आदि लोग उपस्थित रहे।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
नौतनवां। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह अंतर्गत प्रांतीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जयहिंद चौराहे के समीप पौध रोपड़ किया। इस दौरान सभी को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया। बीजेपी नेता ओमप्रकाश ने कहा कि आज के समय में जिस तरह से पर्यावरण का दोहन किया जा रहा है। इसको देखते हुये वृक्ष लगाना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों केे समान है। भाजपा पर्यावरण व समाज के अंतिम व्यक्ति की पीड़ा व जरूरत के महत्व को समझते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। नगर अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि पेड़ लगाने से हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। सभी को शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होता है। जिससे बीमारियां कम होती हैं और लोग स्वस्थ्य रहते हैं। अजय अग्रहरी, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, अजय सिंह, प्रेमचन्द अग्रहरी, महेन्द्र जायसवाल, गोपाल सोनकर, सोनी सिंह, दीपक अग्रहरी, रवि मोदनवाल, सुनील गुप्ता, विजय उपाध्याय, राहुल गौड़, राजेश कश्यप, गणेश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।