{"_id":"68127b0f511fea670b06702e","slug":"40-unemployed-people-were-cheated-of-rs-2453-lakh-in-the-name-of-sending-them-abroad-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148059-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 40 बेरोजगारों से 24.53 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 40 बेरोजगारों से 24.53 लाख की ठगी
Thu, 01 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 01 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के 40 बेरोजगारों से 24.53 लाख की ठगी कर ली। घुघली पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। एक आरोपी महराजगंज तो दूसरा कुशीनगर जिले का रहने वाला है।
घुघली थाना क्षेत्र के हरखी निवासी प्रमोद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर थरुआडीह थाना हाटा जनपद कुशीनगर निवासी मनोज कुमार सिंह और हरखी टोला निपनिया थाना घुघली निवासी शिवेंद्र सिंह ने झांसे में ले लिया। दोनों ने उन्हें आस्ट्रेलिया में रोजगार दिलाने के नाम पर डिजिटल पेमेंट और नकदी के रूप में 115000 रुपये ले लिए।
उसके बाद आरोपियों ने ऑफर लेटर दिया, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा। इसके बाद पीड़ितों ने जालसाजों से दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपी उन्हें धमकी देने लगे। घुघली थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी मनोज कुमार सिंह निवासी थरुआडीह थाना हाटा जनपद कुशीनगर और शिवेंद्र सिंह निवासी हरखी टोला निपनिया थाना घुघली के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जालसाजों के चंगुल में फंसे देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के बेरोजगार
पीड़ित के मुताबिक जालसाजों ने पांच जिलों के बेरोजगारों को चंगुल में फंसाकर मोटी रकम ठग लिए। जालसाजों ने कमलेश सिंह निवासी रामपुर सिउलिया कुशीनगर से 25000, अजित निवासी डूमडूमा उर्फ मझिला कुशीनगर से 80000, आलोक सिंह निवासी बाघनाथ परागपुर कुशीनगर से 105000, अजय कुमार गुप्ता निवासी हरखी कुशीनगर से 40000, कृष्णा यादव निवासी घूंआटिकर थाना रामकोला कुशीनगर से 80000, धनेश सिंह निवासी लखीमा टोला शितलापुर थाना श्यामदेउरवा महराजगंज से 65000, शेषनरायन सिंह निवासी रामपुर बुजुर्ग हाटा कुशीनगर से 40000, जीतेंद्र सिंह निवासी महुअवा कुशीनगर से 40000, रामआशीष निवासी डबिया गोरखपुर से 45000, सतेंद्र सिंह निवासी हरखी महराजगंज से 35000, सर्वजीत सिंह निवासी करौनी सोहसा जिला देवरिया से 35000, मुकेश कुमार सिंह निवासी फुलेसरा जिला देवरिया से 65000, मंगेश कुमार सिंह निवासी फुलेहरा जिला देवरिया से 40000, वीरेंदर सिंह निवासी फुलेसरा जिला देवरिया से 65000, राजू सिंह निवासी फुलेसरा जिला देवरिया से 65000, ऋषिकेश गौंड निवासी फुलेसरा जिला देवरिया से 65000, श्याम कुमार चौहान निवासी छितौना जिला गोरखपुर से 45000, हरेश चौरसिया निवासी नाथापट्टी बरेठा जिला कुशीनगर से 144,000, जयहिंद निवासी सुकरौली बाजार जिला कुशीनगर से 160000, रामप्रवेश चौहान निवासी मीरपुर (अंगरौरा) जिला मऊ से 120000, प्रभाकर सिंह निवासी लखिमा शितलापुर जिला महराजगंज से 70000, रमेश सिंह निवासी थरुआडीह, जिला कुशीनगर से 65000, दीपक साहनी निवासी कन्वलिया भरतराय जिला देवरिया 40000, सुमित सिंह निवासी बावनमोर्चा जिला देवरिया से 65000, विष्णु सिंह निवासी हरखी से 45000, निखिल सिंह निवासी धाढ़ाखुर्द जिला कुशीनगर से 60000, कमलेश सिंह से 40000, जयराम सिंह निवासी मौलिया जिला कुशीनगर से 65000, संजय सिंह निवासी धाडा खुर्द जिला कुशीनगर से 60000, मुराली सिंह निवासी यरुआडीह जिला कुशीनगर से 65000, गोपाल सिंह निवासी थरुआडीह, बार्ड से 65000, बजित सिंह निवासी डूमडूमा उर्फ मझिला से 40000, आलोक सिंह निवासी बाधनाय परागपुर जिला कुशीनगर से 15000, राजेश कुमार यादव निवासी पिपरा सोभमल थाना कोतवाली पडरौना से 60000, अनिल कुमार निवासी थरुआडीह कुशीनगर से 40000, शेरू सिंह निवासी बरुआडीह कुशीनगर से 35000, लल्लन निवासी पिपरा ब्राह्मन उर्फ बारीगांव टोला पिपरहिया जिला महराजगंज से 40000, राधेश्याम पटेल निवासी थरुआडीह जिला कुशीनगर से 40000, प्रशांत कुमार निवासी महुअवा जिला कुशीनगर से 64000 रुपये ठग लिए।
किसी ने जमीन रखा बंधक तो कोई ब्याज पर लिया रकम
जालसाजों के जाल में फंसे बेरोजगारों में कुछ ने ब्याज पर रकम ली है तो कुछ ने जमीन बंधक रखकर उनकी रकम दी। अब उनको न तो नौकरी मिली, न ही रकम। केस दर्ज होने के बाद इधर-उधर खाक छान रहे हैं। पिपरा ब्राह्मन उर्फ बारीगांव टोला पिपरहिया के लल्लन बताते हैं कि 40 हजार रुपये ब्याज पर लेकर दिया था। सोचा था की विदेश में काम मिल जाएगा तो घर की माली हालत ठीक हो जाएगी, लेकिन अब तो कहीं का न रहा।