फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   379 vehicle challan

अभियान में काटे गए 379 वाहनों का चालान 19 लाख की वसूली

Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
379 vehicle challan
379 वाहनों का कटा चालान, 19 लाख की राजस्व वसूली
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में वाहन स्वामियों द्वारा बकाया टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा है। समस्या से निपटने के लिए विभाग की ओर से 28 मार्च से तीन अप्रैल तक अभियान चलाया गया, जिसमें 379 वाहनों से 19 लाख 28 हजार रुपये का बकाया टैक्स वसूला गया।

एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वाहन स्वामियों द्वारा टैक्स समय से नहीं जमा कराया जा रहा है। हालत यह है कि जिले में करीब 3,118 वाहनों पर लगभग 10.84 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। विभाग की ओर से ऐसे वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा कराने के लिए बार-बार नोटिस भेजा जाता है। इसके बाद भी वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं करा रहे हैं। बकाया टैक्स जमा न कराने पर 344 वाहनों को आरसी जारी की जा चुकी है। 25 हजार से कम टैक्स बकाए वाले वाहन स्वामियों को डिमांड नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

बकाया टैक्स जमा कराने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। वाहन स्वामी समय से टैक्स जमा करा दें। जांच में पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।
- आरसी भारतीय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed