फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   379 couples got married in Chief Minister's mass marriage program

Maharajganj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक-दूजे के हुए 379 जोड़े

Fri, 24 Nov 2023 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
379 couples got married in Chief Minister's mass marriage program
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक-दूजे के हुए 379 जोड़े
-बृहस्पतिवार को सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुआ सामूहिक विवाह, अधिकारी रहे तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्य तरीके से हुआ। इसमें कुल 379 जोड़े एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधे। विधान सभावार लगाए गए नोडल व पर्यवेक्षणीय अधिकारियों ने कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराए।
योजना के तहत नगर के महालक्ष्मी लान मेंं सदर, घुघली व मिठौरा ब्लॉक एवं नगर पालिका सदर के कुल 149 जोड़े लाभार्थियों का विवाह हुआ। वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कन्यादान सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ दान है। भाजपा सरकार गरीब मां-बाप की चिंता को दूर करते हुए सामूहिक विवाह करा रही है। विभागीय अधिकारी अधिक से अधिक संख्या में पात्रों को योजना से लाभान्वित करने का कार्य करें।
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने भी अपने विचार को व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इन स्थानों पर भी जोड़ों ने एक-दूसरे के थामे हाथ
परतावल ब्लॉक परिसर में पनियरा व परतावल ब्लॉक व नगर पंचायत के 72 लाभार्थियों का विवाह कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने वर-वधू को आशीर्वाद दिए। निचलौल ब्लॉक में निचलौल व सिसवा ब्लॉक व निकाय के 68 लाभार्थियों का विवाह संपन्न कराया गया। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में नौतनवा व लक्ष्मीपुर ब्लॉक व निकायों के 51 जोड़ों का विवाह तथा सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा में फरेंदा, बृजमनगंज व धानी ब्लॉक एवं नगर पंचायत आनंदनगर के 39 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। परतावल में खराब पानी के वितरण का मामला सामने आया जिसके बाद उसे तुरंत बदला गया।
---------------------------------
जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत कुल 379 जोड़ों का पंजीकरण कराया गया है।
संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी
------------------------------

सामूहिक विवाह में हंगामा, परिजन हलकान
परिजनों ने अफसरों पर उनकी लड़की की फर्जी रिपोर्ट लगाकर अपात्र घोषित करने का गंभीर आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में बवाल मच गया। कार्यक्रम में एक वर-वधु पक्ष के लोगों ने खूब हंगामा किया। परिजनों ने अफसरों पर उनकी लड़की की फर्जी रिपोर्ट लगाकर अपात्र घोषित करने का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को ब्लाॅक परिसर में सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम चल रहा था। तमाम जोड़े यहां शादी के लिए उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल कांति-इंद्रेश नाम के जोड़े की सूची में नाम नहीं था। यह जानकर उनके परिजन भड़क गए और ब्लॉक परिसर में जमकर हंगामा किया। शामिल कांति-इंद्रेश नाम के जोड़े की सूची में नाम नहीं था। यह जानकर उनके परिजन भड़क गए और ब्लॉक परिसर में जमकर हंगामा किया।
लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि फर्जी तरीके से उनकी लड़की को शादीशुदा दिखाकर अपात्र घोषित कर दिया गया है, जबकि उनकी लड़की की अभी तक शादी नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि ब्लॉक कर्मचारियों के इस कृत्य से उनके मान-सम्मान को भारी ठेस पहुंची है। दूल्हा इंद्रेश के पिता रामवृक्ष निवासी करमहवा नौतनवा ने बताया कि वे यहां बारात लेकर आए थे। तमाम रिश्तेदार भी आए हुए है। शादी कार्यक्रम न होने से सभी बेहद दुखी है। खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद ही आरोपों के हकीकत की जानकारी सामने आएगी। बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed