फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   36 candidates are in the fray for 20 posts, campaigning intensifies

Maharajganj News: 20 पद के लिए 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, प्रचार तेज

Thu, 14 Dec 2023 06:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 Dec 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
36 candidates are in the fray for 20 posts, campaigning intensifies
महराजगंज। जनपद के सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 20 दिसंबर को होगा। पर्चा वापसी के बाद चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई। 20 पद के लिए 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रचार तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर इंद्रमणि तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, वाहिद अली एवं सुशील कुमार श्रीवास्तव के बीच मुकाबला है। महामंत्री पद के लिए दिनेश प्रसाद मिश्रा, द्विजेंद्र दुबे, प्रमोद कुमार त्रिपाठी एवं रामराज चौधरी आमने-सामने हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अकबर अली अंसारी, अरविंद प्रताप एवं ध्रुव नारायण पांडेय मौजूद हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार व कत्यायन मणि त्रिपाठी के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के लिए आफताब आलम अंसारी, गुड्डू प्रसाद कन्नौजिया व नवनीत कुमार चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद के लिए परशुराम गौड़ व सत्य प्रकाश तिवारी सामने-सामने हैं। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए अमित कुमार गौरव व उमेश चंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिंह व ब्रजभूषण त्रिपाठी के बीच मुकाबला है। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पद के लिए अंबरीश कुमार, उपेंद्र कुमार द्विवेदी, दयाराम चौधरी, रामाश्रय भारती, विनय कुमार पांडे, शत्रुघ्न कुमार शर्मा, सुवनेस कुमार पटेल एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अकबर अली, अब्दुल करीम, आशुतोष पांडे (प्रिंस) अविनाश कुमार पांडेय, मंजेश पटेल, शशांक कुमार प्रियदर्शी एवं त्रिभुवन शर्मा भाग्य आजमा रहे हैं। 20 दिसंबर 667 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed