फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   35 labours free from Bricks Bhatha

ईंट भट्ठे पर मजदूरों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी

Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
35 labours free from Bricks Bhatha
ईंट-भट्ठे से मुक्त कराए गए 35 श्रमिक
विज्ञापन

कोल्हुई (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौही स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाए जाने का मामला प्रकाश आया है। मामला संज्ञान में आते ही उपजिलाधिकारी, श्रम अधिकारी एवं थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इनकी पहल पर सभी मजदूरों को उनके घर भेजवाया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कोल्हुई अंतर्गत ग्राम सभा बेलौही स्थित एक ईंट-भट्ठे पर पीलीभीत के मजदूर काम करने एक माह पहले आए थे। बताया जा रहा है कि मजदूरों का पैसा किसी मेट द्वारा पहले ले लिया गया था और जब मजदूर काम का पैसा मांग रहे थे तो भट्ठा मलिक पैसा देने से मना कर दिया जिसको लेकर मजदूर घर जाने की जिद्द करने लगे। इसी मामले को लेकर भट्ठा मालिक और श्रमिकों में कहासुनी होने लगी और मालिक ने उन्हें घर जाने से मना कर दिया। इसकी सूचना किसी ने एसडीएम फरेंदा को दी कि बेलौही ईंट -भट्ठे पर कुछ मजदूरों को बंधक बनाया गया है। सूचना पाते ही उपजिलाधिकारी फरेंदा दिनेश कुमार मिश्र और श्रम प्रवर्तन अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष कोल्हुई अजित सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया। मजदूरों से बात की। मजदूरों ने ईंट-भट्ठे पर काम न करने की बात कहते हुए अपने घर लौटने की बात कही। इस संबंध में उप जिलाधिकारी फरेंदा दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही ईंट-भठ्ठे पर पहुंचा। जहां मजदूरों ने अपने घर जाने की बात कही। करीब 35 मजदूरों को वाहन की व्यवस्था करके उन्हें उनके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed