फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   35 applied for fisheries

Maharajganj News: मत्स्य पालन के लिए 35ृ ने किया आवेदन

Mon, 05 May 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
35 applied for fisheries
महराजगंज। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ऑनलाइन किए गए आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में कुल 572 आवेदकों ने मत्स्य विभाग के पोर्टल पर आवेदन किया है।
विज्ञापन

इनके सत्यापन को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक कर सहायक निदेशक मत्स्य विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवेदक के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने और सत्यापन कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मत्स्य विभाग के अनुसार, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लगभग 25 परियोजनाओं में वित्तीय सहायता या अनुदान दिया जाता है। इसमें सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के महिलाओं को इस परियोजना के तहत विभाग की ओर से लागत का 60 प्रतिशत अनुदान मिलता है। जबकि अन्य वर्ग के पुरुषों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत जिले के 572 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसका सत्यापन विभागीय अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। सहायक मत्स्य निदेशक संजय कुमार ने बताया कि सभी आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद पात्र लाभार्थियों को अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी। विभागीय अधिकारी प्रत्येक आवेदक से संपर्क कर उनके दस्तावेजों का मिलान कर रहे हैं।
इस योजना के तहत लाभ पाने के इच्छुक मछुआरों को निर्धारित मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed