फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   335 students has quite PGT exam

335 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीजीटी की परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
335 students has quite PGT exam
335 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीजीटी की परीक्षा
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (यूपी पीजीटी) की परीक्षा मंगलवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के लिए दोनों पालियों में 2346 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 335 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि उत्साह के साथ 2011 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 384 में से 293 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 91 अनुपस्थित रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में 325 ने परीक्षा दी। जबकि 59 अनुपस्थित रहे। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में पंजीकृत 297 परीक्षार्थियों में 257 ने परीक्षा दी जबकि 40 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 384 में से 337 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 47 अनुपस्थित रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में पंजीकृत 384 परीक्षार्थियों में 346 ने परीक्षा दी जबकि 38 अनुपस्थित रहे। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में 427 ने परीक्षा दी जबकि 53 अनुपस्थित रहे। जीएसवीएस इंटर कॉलेज में पंजीकृत 33 परीक्षार्थियों में 26 ने परीक्षा दी जबकि सात अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे व कमरों में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की स्थिति देखी। केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल भी होगी परीक्षा
जिले के विभिन्न केंद्रों पर बुधवार को भी पीजीटी की परीक्षा होगी। इसे लेकर भी जिम्मेदारों ने अपनी तैयारियों को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed