फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   33,117 people applied for PM housing

Maharajganj News: पीएम आवास के लिए 33,117 लोगों ने किया आवेदन

Fri, 21 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
33,117 people applied for PM housing
महराजगंज। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले में अब तक कुल 33,117 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यह योजना शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
विज्ञापन

प्रत्येक लाभार्थी को कुल 2.5 लाख रुपये की धनराशि तीन किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त 50 हजार रुपये, दूसरी 1.50 लाख रुपये और अंतिम किस्त 50 हजार रुपये की होती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अब तक जिले में सबसे अधिक 12,974 आवेदन सिसवा नगर से प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा, महराजगंज से 5,759, चौक से 3,301, परतावल से 2,380, पनियरा से 2,358, सोनौली से 1,753, नौतनवा से 1,346, निचलौल से 1,329, घुघली से 1,130, बृजमनगंज से 449 और आनंदनगर से 338 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी डूडा, प्रतिक्षा त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अधिकतम वार्षिक आय सीमा तीन लाख रुपये तय की गई है। उन्होंने बताया कि लोग मोबाइल फोन या जन सुविधा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए परिवार के सदस्यों के आधार नंबर, बैंक खाते का विवरण, आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के साथ भूमि के कागजात भी जमा करने होंगे। सभी आवेदनों की जांच के बाद डीपीआर निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed