{"_id":"6258596ca0937e3f522918ec","slug":"32000-handpump-will-be-checked-maharajganj-news-gkp4333856176","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 हजार हैंडपंपों की परखी जाएगी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 हजार हैंडपंपों की परखी जाएगी हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 हजार हैंडपंपों की परखी जाएगी हकीकत
सचिव व पंचायत सहायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी
ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए पंचायत राज विभाग ने उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी के मौसम में ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने की शिकायतों की प्रशासन ने जांच कराने का फैसला किया है। हैंडपंपों की वास्तविकता को देखने के लिए पंचायत राज विभाग ने ग्राम सचिव व पंचायत सहायक को जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे ग्राम सभा में स्थित हैंडपंप की रिपोर्ट मांगी गई है।
महराजगंज जिले में लगभग 32 हजार इंडिया मार्क हैंडपंप हैं। इन हैंडपंपों में कुछ रिबोर के योग्य हैं तो कुछ में आंशिक मरम्मत की आवश्यकता है। कुछ पानी तो दे रहे हैं मगर उनसे दूषित जल निकल रहा है, जिससे आमजन में रोग के फैलने की आशंका है। ग्राम सचिव व संबंधित ग्राम के पंचायत अपनी रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराएंगे, जिसके मुताबिक हैंडपंपों की बदहाली को दूर करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
गर्मी के मौसम में ग्रामीणों व आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। हैंडपंप के संबंध में जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के उपरांत हैंडपंप की कमियों को दुरुस्त कराने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- कृष्ण बहादुर वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी