{"_id":"5c800d36bdec22141b2b4310","slug":"31551895862-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में ज्यादातर एटीएम रहते खाली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में ज्यादातर एटीएम रहते खाली, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:-
शहर में ज्यादातर एटीएम खाली, लोग परेशान
- रकम निकलने के लिए एक से दूसरे एटीएम का चक्कर लगा रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर के ज्यादातर एटीएम इन दिनों खाली हैं। लोगों को रकम निकलने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाना पड़ रहा है। अगर किसी एटीएम में रकम रहता भी है तो वहां लोगों की लंबी कतार लग जा रही है। नगर में करीब 12 से अधिक एटीएम हैं। लेकिन दो, चार एटीएम को छोड़कर अन्य किसी एटीएम से रकम नहीं रहता है।
बुधवार को शहर में तमाम एटीएम बंद रहे। कुछ खुले रहे तो वहां लंबी कतार लगी रही। लोगों को रकम निकलने में काफी दिक्कतें हुई। दो, चार एटीएम को छोड़कर किसी में रकम नहीं था। जिस एटीएम में रकम था, वहां लोग रकम निकालने के लिए घंटों कतार में लगे रहे। शहर में सर्वाधिक एटीएम फरेंदा मार्ग पर है। कॉलेज मार्ग और गोरखपुर मार्ग पर भी कई बैंकों के एटीएम हैं लेकिन अधिकतर एटीएम में रकम नहीं होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महेदवा गांव से आए सुरेश ने बताया कि भातरीय स्टेट बैंक के एटीएम पर रकम निकालने गया तो वहां रकम नहीं निकला। कोई जानकारी देने वाला भी नहीं मिला। शहर के दो, चार एटीएम के पास पहुंचा लेकिन वहां रकम नहीं निकला। एचडीएफसी बैंक के पास के एटीएम पर गया तो कतार में खड़ा रहा। वहां रकम निकालने में आधे घंटे से अधिक लग गया। वहीं, शास्त्री नगर मोहल्ले के गणेश श्रीवास्वत ने बताया कि जरूरी कार्य के रकम के निकालने एटीएम पर पहुंचा तो खाली रहा। उधार लेकर किसी तरह काम चलाना पड़ा। एटीएम में रकम न होने की समस्या को लेकर बैंक के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इसी तरह सुरेश, नरेंद्र, अमरेश, त्रिपुरारी प्रसाद ने बताया कि कैश की परेशानी अब तक दूर नहीं हुई है। अगर एटीएम के भरोसे ही काम करना हो तो मुश्किल हो जाएगा।
वहीं लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्वत ने कहा कि सभी को डिजिटल लेनदेने अधिक करना चाहिए। इससे किसी को परेशानी नहीं होगी। जहां तक एटीएम में रकम न होने का सवाल है तो इसके लिए सभी बैंकों को निर्देश है कि एटीएम में रकम रखने के साथ ही उसे दुरुस्त भी रखें। अगर कहीं कोई परेशानी है तो उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।