फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक का सिंहासन छीनने पर भाजपा में खुशी

कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक का सिंहासन छीनने पर भाजपा में खुशी

Tue, 15 May 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक का सिंहासन छीनने पर भाजपा में खुशी
Karnataka BJP Celebration

विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस के हाथ से कर्नाटक का सिंहासन छीनने के बाद भाजपाईयों का उत्साह देखते ही बन रहा है, मंगलवार की सुबह के दस बजते बजते कर्नाटक में पार्टी की भारी बढ़त पर जिले के भाजपाई भी खुशी से झूम उठे, पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर ढोल नगाडे़ बजने लगे, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई देते हुए जमकर आतिशबाजी भी की। जिले के राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस से ज्यादा सिद्धैरमैय्या सरकार की हार मान रहे हैं। यही नहीं कुछ जानकारों का तो यह भी कहना है कि राहुल गांधी लगातार बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं और इसमे काफी सफलता भी मिल रही है लेकिन कांग्रेस संगठनात्मक रुप से कमजोर हो गई है।
राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डॉक्टर पीयूष जायसवाल ने बताया कि कर्नाटक का चुनाव देश के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए अहम था, क्योंकि मिशन 2019 की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल इस जीत को अपने प्रति बढ़ते जनविश्वास को दर्शा कर कर दिल्ली की सत्ता में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने कर्नाटक जीतकर देश को यह संदेश दे दिया कि देश में मोदी मैजिक का असर जरा भी कम नहीं हुआ है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाख प्रयासों के बाद भी मोदी के विजय रथ को रोक नहीं पा रहे जिससे एक एक कर उनके हाथों से प्रदेश की बागडोर भी छिनती जा रही है।
विज्ञापन

डीएलएड शिक्षक रीतेश प्रताप सिंह ने बताया कि कर्नाटक में भाजपा की इस बड़ी जीत के लिए भाजपा के मोदी मैजिक से ज्यादा वहां की मौजूदा सरकार की जनहित के मुद्दों को लेकर की गई अनदेखी कांग्रेस के हार की कारण बनी। इस हार से कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मिशन 2019 की चुनौती और बड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed