{"_id":"5a156f374f1c1b65548bee02","slug":"31511354167-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए 81 वाहन अधिग्रहीत किए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए 81 वाहन अधिग्रहीत किए जाएंगे
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में निकाय चुनाव में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा सुरक्षा कर्मियों को मतदान केंद्र तक ले जाने व बैलेट बॉक्स को सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए एआरटीओ की तरफ से अधिग्रहण के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भी जारी कर दी गई है। नोटिस में वाहन स्वामियों को कहा गया है कि वह अपने वाहन तय तिथि तक प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
जिले में दो नगर पालिका परिषद सहित कुल सात निकाय हैं। सभी सात निकायों में मतदान के लिए प्रशासन की तरफ से 64 मतदान केंद्रों पर कुल 141 बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा सुरक्षा कर्मियों को पहुंचाने तथा बैलेट बॉक्स सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की तरफ से कुल 81 हल्के व भारी वाहनों की आवश्यकता जताई गई है। सभी सात निकायों के 13 वार्डों में चुनाव के लिए 9 जोनल और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इनमें से नौ वाहन जोनल और 20 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भ्रमण के लिए दिए जाएंगे। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के आवागमन के लिए 40 भारी व 12 हल्के वाहन की जरूरत मतदान कर्मियों के लिए पड़ेगी। इसी तरह नौतनवां नगर पालिका परिषद के चुनाव में दो हल्के व सात भारी वाहनों की जरूरत होगी। घुघली नगर पंचायत में मतदान पार्टी के लिए पांच, निचलौल नगर पंचायत छह, सिसवा नगर पंचायत 13, सोनौली नगर पंचायत चार वाहनों की जरूरत पड़ेगी।
एडीएम आरपी कश्यप का कहना है कि वाहनों के इंतजाम के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए जा चुके हैं। पोलिंग पार्टी और सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के लिए अलग - अलग वाहन उपलब्ध रहेंगे। एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव कहा कहना है कि चुनाव ड्यूटी के लिए वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। जिन वाहन स्वामियों के वाहन लिए जाने हैं, उन्हें नोटिस भेजकर अधिग्रहण की सूचना दे दी है।