{"_id":"5a098b364f1c1bd7538bd12e","slug":"31510574902-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनैलिया मंदिर जा रही पिकअप पलटी, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनैलिया मंदिर जा रही पिकअप पलटी, 13 घायल
Updated Mon, 13 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नौतनवां मार्ग पर जोगियाबारी गांव के पास सोमवार को लोगों को बैठाकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। जहां दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप में सवार लोग बच्ची का मुंडन कराने नौतनवां मां बनैलियां मंदिर जा रहे थे। रास्ते में जोगियाबारी गांव के पास यह दुर्घटना हुई।
थाना क्षेत्र कोल्हुई के बड़हरा शिवनाथ गांव निवासी गुड्डू यादव अपनी बेटी रौशनी (2) का मंडन संस्कार कराने सोमवार की सुबह परिजनों के साथ एक पिकअप पर सवार होकर नौतनवां के मां बनैलियां देवी स्थान जा रहे थे। नौतनवां मार्ग पर जोगियाबारी गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उस पर सवार सभी 13 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी दहशत में चिल्लाने लगे। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा गया। जहां शांति देवी (45) निवासी हरैया, बड़हरा शिवनाथ गांव की मनीषा (12), ऊषा देवी (55), शांति व खुशबू (8), जोखन शर्मा (60), मुराती देवी (50 ), गुड़िया देवी (28 ) सहित 11 लोगों का इलाज चल रहा है। बेईली देवी (60) व एक अन्य महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष कोल्हुई गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को लक्ष्मीपुर सीएचसी भेजा गया।