फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   31 patients admitted on 15 beds in infectious disease ward, problems increased

Maharajganj News: संक्रामक रोग वार्ड में 15 बेड पर 31 मरीज भर्ती, बढ़ी परेशानी

Sun, 22 Oct 2023 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
31 patients admitted on 15 beds in infectious disease ward, problems increased
तेज बुखार के दो मरीज के अलावा निमोनिया के सबसे ज्यादा मरीज भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल के संक्रामक रोग वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वार्ड में 15 बेड पर 31 मरीज भर्ती हैं। इनमें तेज बुखार, निमोनिया, उल्टी दस्त के मरीज शामिल हैं। वार्ड में निमोनिया के मरीज ज्यादा भर्ती हैं। वहीं, वार्ड में ज्यादा मरीज होने के कारण इलाज में परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।
शनिवार को दिन में जिला अस्पताल के संक्रामक वार्ड में मरीजों के संख्या में इजाफा हो गया। संक्रामक वार्ड में मरीजों को क्षमता से ज्यादा भर्ती होने पर इलाज में परेशानी हुई। उल्टी दस्त, डायरिया तथा तेज बुखार के मरीज भर्ती हैं। पुरैना खंडी चौराहे के रहने वाले प्रमोद चौधरी अपने 11 महीने के बेटे प्रियांश को लेकर भर्ती हैं। उनका बेटा तेज बुखार से पीड़ित है। प्रमोद ने बताया कि एक बेड पर दो-दो बच्चों को रखा गया है। बहुत भीड़ है।
विज्ञापन

पचफेडा के रहने वाले पप्पू सिंह अपने 14 महीने के बेटे अभय सिंह को लेकर भर्ती हैं। उसको खांसी और निमोनिया की शिकायत है। बैजनाथपुर की अतिरून निशा के आठ वर्षीय बेटे शाहिद को झटका आ रहा था। अतिरुन ने बताया कि चिकित्सक नें वार्ड में भर्ती कर लिया है। भीड़ होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि भर्ती मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। सभी डॉक्टर वार्ड में समय समय पर मरीजों की जांच करने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed