फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   300 couples tied the knot in a mass wedding

Maharajganj News: सामूहिक विवाह में 300 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Sun, 15 Mar 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
300 couples tied the knot in a mass wedding
अड्डा बाजार स्थित महात्मा बुद्ध इंटर मीडिएट कालेज परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बैठे वर
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने नवदंपतियों में बांटा उपहार और विवाह प्रमाण-पत्र
विज्ञापन

335 जोड़ों ने विवाह के लिए कराया था रजिस्ट्रेशन
नौतनवा। महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट काॅलेज अड्डा बाजार परिसर में शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मीपुर, नौतनवा, फरेंदा, बृजमनगंज तथा धानी ब्लॉक के 335 जोड़ों ने विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 300 जोड़े शनिवार को परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने सभी जोड़ों को उपहार और विवाह प्रमाण पत्र देकर आशीर्वाद दिया।

जिला प्रशासन की ओर से नौतनवा तहसील क्षेत्र के अड्डा बाजार स्थित महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कल्याणकारी योजना से लाभान्वित नए जोड़े परिणय सूत्र में बंध कर अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करते हैं। विधायक ने वैवाहिक बंधन में बंधने वाले 300 जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी ने बताया कि नौतनवा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, फरेंदा, धानी ब्लॉक की पिछड़ी जाति, सामान्य जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अल्पसंख्यक समुदाय के कुल 300 जोडों की शादी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि प्रत्येक जोड़े के लिए एक लाख अनुदान था। इसमें 60,000 कन्या के खाते में, 25,000 की उपहार सामग्री और 15,000 भोजन, सजावट व अन्य व्यवस्था में खर्च हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कन्नौजिया, मनरेगा उपायुक्त गौरवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मृत्युजंय यादव, अमित मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed