{"_id":"6186c859d982de1f5649ec62","slug":"30-litre-illicit-wine-recovered-maharajganj-news-gkp415449659","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग ने छापा मारा, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग ने छापा मारा, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने छापा मारा, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद
फरेंदा। बिहार में कच्ची शराब से हुई जनहानि के बाद आबकारी विभाग फरेंदा व निचलौल की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कच्ची शराब के ठिकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। कच्ची शराब व लहन बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी के अनुसार, अवैध शराब उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के गुदरीपुर में संदिग्ध स्थलों पर आबकारी विभाग फरेंदा, निचलौल व थाना फरेंदा की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को देख कच्ची शराब के कई लोग फरार हो गए। खेतों व संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान कच्ची शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। कच्ची शराब में इस्तेमाल होने वाला तीस क्विंटल लहन व उपकरण भी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई। संवाद