फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   29 government schools received Rs 88.17 lakh from Samagra Shiksha

Maharajganj News: समग्र शिक्षा से 29 राजकीय स्कूलों को मिले 88.17 लाख रुपये

Sat, 23 Aug 2025 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
29 government schools received Rs 88.17 lakh from Samagra Shiksha
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों को शासन विशेष बनाने में जुटा है। इसके लिए विशेष मदों में इन स्कूलों को धनराशि दी गई है। मौजूदा शैक्षिक सत्र में 29 राजकीय स्कूलों को समग्र शिक्षा की तरफ से 88.17 लाख रुपये भेजे गए हैं। इसमें सर्वाधिक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर शामिल है जिसे 8.80 लाख रुपये तो सबसे कम राजकीय माध्यमिक स्कूल पुरैना खंडी को 1.80 लाख रुपये की धनराशि मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर जनपद में संचालित राजकीय इंटर कालेज व राजकीय माध्यमिक स्कूलों को सुविधा संसाधन से लैस कर कॅरियर, खेलकर, विभिन्न क्लब, कायाकल्प, टीएलएम, सामुदायिक सहभागिता, भ्रमण सहित कुल 15 मदों में धनराशि प्रेषित की गई है। इसमें राजकीय माध्यमिक में 1.80 लाख, रामपुर चकिया 2.20, परतावल 2.40, सेमरा चंदौली 2.80, पुरैना खंडी 1.85, बेलवा 1.87, विशंभरपुर 2.70, मेदनीपुर 2.21, मिर्जापुर पकड़ी 2.20, कूआंचाप 2.45, पनियरा 7.40, बेलटीकर 1.92, आनंदनगर 8.80, परासखाड़ 2.20, सहजनवा बाबू, 1.90, बृजमनगंज 4.80, धनेवा 2.80, अराजीपुर 7.80, नौतनवा 3.60, विशुनपुर 2.40, धानी 2.10, गौहरपुर 1.90, भगवानपुर 2.20, झुलनीपुर 1.80, अहिरौली 3.20, नौनियां 2.70, बसंतपुर 2.30, सिंहपुर को 1.90 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक स्कूल व राजकीय इंटर कालेजों को संख्या के आधार पर 88.17 लाख रुपये कुल 15 मदों में भेजा गया है। स्कूल प्रशासन इन राशियों का उपयोग तय मद में करते हुए बेहतर शिक्षण व्यवस्था प्रभावी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed