{"_id":"6573706672247f15750dae15","slug":"280-disabled-people-marked-for-equipment-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-11226-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उपकरण के लिए 280 दिव्यांग चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उपकरण के लिए 280 दिव्यांग चिह्नित
Sat, 09 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर ब्लॉक परिसर में शिविर लगाकर आवेदन लिया गया। शिविर में कुल लगभग 400 आवेदक आए। जिनमें से कुल 280 दिव्यांगों को सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किया गया, वहीं 75 का बहुउद्देशीय प्रमाणपत्र(यूडीआईडी) बनाया गया।
जिला दिव्यांगजन अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग व एलिम्को के संयुक्त प्रयास से दस ब्लॉकों में शिविर का कार्यक्रम घोषित किया गया था। शुक्रवार को सदर ब्लॉक में डॉ. विकास कुमार की देखरेख में हुए शिविर में कुल 280 दिव्यांगों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित किए जाने के लिए पात्र पाया गया। शिविर में खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि समाज की मुख्यधारा से वंचित दिव्यांगों के लिए शिविर लगवाना विभाग की अच्छी पहल है। इससे उनकी मुश्किलों को कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, दिलीप गुप्ता समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।