फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   280 bottles of illicit liquor recovered near India-Nepal border

Maharajganj News: भारत-नेपाल बार्डर के पास से 280 बोतल अवैध शराब बरामद

Wed, 05 Aug 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
280 bottles of illicit liquor recovered near India-Nepal border
ठूठीबारी। ठूठीबारी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भारत-नेपाल बार्डर के समीप भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित विदेशी शराब बरामद किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएसबी जी समवाय ठूठीबारी कमांडर हेमंत कुमार (सहायक कमांडेंट) और आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 200 मीटर भारत की तरफ मरचहवां स्थित हाट बाजार शेड के पीछे भारी मात्रा में हरियाणा से लाया गया अंग्रेजी शराब रखा हुआ है। तस्कर उसे नेपाल भेजने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

इस पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की तो मौके पर लावारिस अवस्था में रखे 999 पावर स्टार फाइन रम (चंडीगढ़ निर्मित) की कुल 280 बोतलें (प्रत्येक 750 मिली) बरामद की गईं। नियमानुसार जब्ती की संपूर्ण कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत बरामद शराब को आबकारी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर वैभव कुमार ने बताया कि सुरक्षा बलों व आबकारी विभाग द्वारा अज्ञात तस्करों की पहचान और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed