{"_id":"61b4e967f5cd4d0edd008fce","slug":"273-couples-got-married-in-mass-marriage-maharajganj-news-gkp4195472186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 273 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 273 जोड़े
विज्ञापन
परतावल ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नवदंपती को सामान देते पनियरा विधायक ज्ञा?
- फोटो : MAHARAJGANJ
सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 273 जोड़े
जिले के पांच स्थलों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी बने साक्षी
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शनिवार को जिले के पांच निर्धारित स्थलों पर हुआ। विवाह के लिए 331 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य तय था, मगर 273 जोड़े ही एक-दूजे के हो पाए। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सामूहिक विवाह के साक्षी बने।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि विकास भवन परिसर में सदर, घुघली व मिठौरा ब्लॉक तथा नगर पालिका परिषद महराजगंज के 78 जोड़ों, परतावल ब्लॉक परिसर में पनियरा व परतावल ब्लॉक के 37 जोड़ों, निचलौल ब्लॅॅक परिसर में सिसवां, निचलौल व नगर पंचायत निचलौल के 52 जोड़ों, विकास खंड लक्ष्मीपुर में नौतनवां व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 86 जोड़ों तथा सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में फरेंदा, बृजमनगंज व धानी के 20 जोड़ों की शादी हुई।
विकास भवन परिसर में आयोजित विवाह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि शासन गरीब मां-बाप की मुश्किलों को कम करने के लिए गंभीर है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए प्रशासन गंभीर है। संचालन डीसी त्रिपाठी तथा आभार ज्ञापन जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, परियोजना निदेशक आरके पाल, बीडीओ सदर ओमप्रकाश गुप्ता, नितिन, इंद्रेश, निशार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में सिसवां के विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मां-बाप की चिंता को दूर करने का कार्य किया है। इस दौरान प्रभारी एसडीएम कर्मबीर केशव, संतोष कुमार, सुनील कुमार राय आदि मौजूद रहे। परतावल प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस योजना ने गरीब मां- बाप को राहत देने का कार्य किया है। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, पनियरा के ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, बीडीओ चंद्रशेखर कुशवाहा, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने सामूहिक विवाह को सबसे पुनीत कार्य बताया। इस दौरान एपीओ आभा दुबे, ऋषिकेश, प्रमोद यादव, आशीष गुप्त, नवीन तिवारी, महेंद्र प्रसाद व अनिल सहानी आदि मौजूद रहे। फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी की जिम्मेदारी अब सरकार उठा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल व खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान बीडीओ श्वेता मिश्रा, विवेका पांडेय, ऋषिराज पटेल आदि मौजूद रहे।
अनुसूचित वर्ग के सर्वाधिक जोड़ों की हुई शादी
मुख्यमंत्री सामूहिक कार्यक्रम के तहत जिले में हुए 273 जोड़ों की शादी में अनुसूचित जाति के 143, पिछड़ा वर्ग के 103, अल्पसंख्यक वर्ग के 24 तथा सामान्य वर्ग के तीन जोड़े शामिल है। अभिभावकों की मौजूदगी में अपने-अपने धर्म के मुताबिक सभी ने शादी की रस्म को पूरा किया। इसके बाद घर रवाना हो गए।