फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   272 candidates participated in the employment fair.

Maharajganj News: रोजगार मेला में 272 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया

Mon, 04 Mar 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
272 candidates participated in the employment fair.
खनुआ। राजीव गांधी पीजी काॅलेज में रविवार को कौशल विकास रोजगार मेले में सैकड़ों अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चयनित अभ्यार्थियों को ऑफर लेटर सौंपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि 66 वीं वाहिनी कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने मां सरस्वती के किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में विभिन्न सेक्टर की सात कंपनियां शामिल हुई। बनाए गए काउंटर पर युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया और उसके बाद कंपनियों द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। चेयरमैन ने युवाओं का उत्साहवर्धन क़िया। उन्होंने कहा कि वैकेंसी अभी और है, जिन्हें भरा जाना है।
विज्ञापन


जिला कौशल प्रबंधक अरविंद पाठक ने बताया कि रोजगार मेले में 272 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। रोहित हैविड सीड, न्यू झंडू हर्बल सर्विसेज, मेसो-फ्लिप कार्ड, सूर्या इलेक्ट्रानिक मैन पावर व एलआईसी कंपनियों के काउंटर लगाए गए थे। इस दौरान कालेज के प्राचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक सिंह गंगवार, आकाश पाठक, जगवंत वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed