फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2.60 lakh rupees duped in the name of job

Maharajganj News: नौकरी के नाम पर 2.60 लाख रूपये ठगे

Sun, 30 Nov 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
2.60 lakh rupees duped in the name of job
महराजगंज। नौकरी का लालच देकर गोरखपुर निवासी रमेश कुमार से 2.60 लाख रुपये की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने हरिओम (33) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने धारा 173 (4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए थाना कोतवाली प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। पीड़ित रमेश कुमार ग्राम रायपुर, पीपीगंज, गोरखपुर के निवासी हैं। नवंबर 2021 में निजी कार्य से महुआवा ढाला, महराजगंज आने पर उनकी मुलाकात हरिओम सिंह चौहान (33) मछलीवा, टोला लीला छापर थाना फरेंदा से हुई। हरिओम ने स्वयं को भारतीय सेना में नर्सिंग असिस्टेंट बताया और वनरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

हरिओम ने रमेश को विश्वास में ले लिया। हरिओम ने लगातार फोन और व्हाट्सएप पर संपर्क कर रमेश को नौकरी का भरोसा दिलाया। रमेश ने 1 दिसंबर 2021 को 25,001 रुपये (ऑनलाइन) व 1,05,000 (नकद), 17 अप्रैल 2022 को 70,000 (ऑनलाइन), 31 अगस्त 2022 को 50,000 (ऑनलाइन), 1 सितंबर 2022 को 10,000 रुपये (ऑनलाइन) सहित कुल 2.60 रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर रमेश ने पैसे वापस मांगे तो हरिओम ने गालियां देकर हत्या की धमकी दी। थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर रमेश ने 3 जुलाई 2025 को एसपी को रजिस्ट्री से शिकायत दी। फिर भी कोई राहत न मिलने पर 19 जुलाई 2025 को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। थाना कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed