फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2.54 billion rupees were released in 28 days

Maharajganj News: 28 दिन में जारी हो गए 2.54 अरब रुपये

Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 29 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
2.54 billion rupees were released in 28 days
महराजगंज। वित्तीय वर्ष 2024-25 को समाप्त होने में सिर्फ दो दिन शेष हैं। वित्तीय सत्र के पूर्ण हो रहे समय के मद्देनजर कोषागार से बड़ी मात्रा में बजट निकासी हो रही है। कई विभागों के करोड़ों रुपये डंप हैं, जिसे खपाने की रूपरेखा तैयार कर बजट निकासी तेज हो गई है।
विज्ञापन

एक मार्च से 28 मार्च शाम पांच बजे तक 2.54 अरब रुपये का बजट रिलीज कराया जा चुका है। यह दौर 31 मार्च रात्रि 9 बजे तक चलेगा। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में शासन भी मेहरबान है। तमाम अधूरी परियोजनाओं के लिए लगातार बजट जारी किया जा रहा है और बजट को 31 मार्च तक खपाने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में अब विभागीय अफसरों के आगे पुराने के साथ नए बजट का लेखा-जोखा तैयार करने की चुनौती होगी।
विज्ञापन

एक मार्च से लेकर 28 मार्च शाम तक कोषागार से विभिन्न विभागों से प्राप्त बिल पर 2,54,37,91,547 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। रविवार व ईद में भी खुला रहेगा विभाग : 30 मार्च को रविवार और 31 मार्च को ईद है, लेकिन वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण कोषागार का अवकाश निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed