{"_id":"6701bc8894f99a07e1055864","slug":"250-commercial-vehicles-running-without-fitness-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132919-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना फिटनेस के चल रहे 250 कॉमर्शियल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना फिटनेस के चल रहे 250 कॉमर्शियल वाहन
Sun, 06 Oct 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में बिना फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ विभाग ने लगभग एक माह तक अभियान चलाया। इसके कारण अधिकतर स्कूलों के वाहनों की फिटनेस दुरुस्त हुई अथवा संचालन बंद कराया गया। अब काॅमर्शियल श्रेणी के वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। विभाग इसके लिए 10 अक्तूबर के बाद अभियान शुरू कर जांच कर सकता है।
एआरटीओ विभाग बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के काॅमर्शियल वाहनों का संचालन रोकने की तैयारी में जुटा है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक लगभग 250 काॅमर्शियल वाहन बिना फिटनेस के चल रहे हैं। यह वह वाहन हैं जो 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं अथवा करने वाले हैं।
काॅमर्शियल वाहन जिनके फिटनेस की जांच पिछले दो वर्ष से नहीं हुई है और वह संचालन में बने हुए हैं। उन्हें बीते माह विभाग की ओर से नोटिस भी भेजी गई। नोटिस से कितने वाहनों की फिटनेस दुरुस्त हो चुकी है विभाग इसकी पड़ताल करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि अधिकतर काॅमर्शियल वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र बना है। कुछ कॉमर्शियल वाहन जिनकी फिटनेस जांच दो वर्ष से नहीं हुई उन्हें नोटिस दिया जा चुका है। जल्द ही अभियान चलाकर उन वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी।