फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   25 lack plants to be planted on 5 th july

पांच जुलाई को महाअभियान, लगेंगे 25 लाख से अधिक पौधे

Tue, 30 Jun 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
25 lack plants to be planted on 5 th july
पांच जुलाई को महाअभियान, लगेंगे 25 लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन

महराजगंज। पर्यावरण को हराभरा रखने के लिए पांच जुलाई को पौधे लगाने के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। महाअभियान के तहत जिले में कुल 25 लाख 78 हजार 310 पौधे लगाए जाएंगे। 12.20 लाख पौधे सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग तथा 13.58 लाख पौधे गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा लगाए जाएंगे।
प्रत्येक वर्ष जुलाई में शासन द्वारा निर्धारित तिथि को पौधरोपण होता है। इस बार इसके लिए पांच जुलाई की तिथि घोषित की गई है। महराजगंज जिले के सात ब्लॉक सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में तथा पांच ब्लॉक गोरखपुर वन प्रभाग में आते हैं, इसे देखते हुए वन विभाग ने आपस में लक्ष्य निर्धारित करते हुए विभागीय व अन्य विभागों के लक्ष्य का निर्धारण कर लिया है। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग द्वारा निर्धारित किए गए 12 लाख 20 हजार पौधरोपण के लक्ष्य में 66000 पौधे वन विभाग लगाएगा, जबकि 1154000 पौधे अन्य विभाग। इसी प्रकार गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा निर्धारित किए गए 13 लाख 58 हजार 310 पौधरोपण केे लक्ष्य के सापेक्ष 728310 पौधे वन विभाग लगाएगा, जबकि 630000 पौधे अन्य विभाग द्वारा लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान के नोडल अधिकारी व डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि सोहगीबरवां व गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा पांच जुलाई को जिले में कुल 25 लाख से अधिक पौधों का रोपण कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार प्रकार के पौधों का होगा वितरण
महाअभियान के तहत किए जाने वाले पौधरोपण के लिए कुल चार प्रकार के पौधे का वितरण किया जाएगा। औद्योगिक व इमारती पौधों में खैर, यूकेलिप्टस, शीशम, सेमल, सागौन व सिरस, पर्यावरणीय पौधे में गुटेल, फलदार पौधे में अमरुद, आम, आंवला, जामुन, नीबू, शहतूत व सहजन तथा औषधीय व शोभाकार पौधे में अमलतास, अर्जुन, गोल्डमोहर, नीम व बेल का वितरण किया जाएगा। महराजगंज जिले के 12 पौधशालाओं में 1220000 पौधों को तैयार किया गया है, वहीं गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा भी 1358310 पौधों को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed