फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   25 Found corona positive and one died

कोरोना

Sat, 19 Feb 2022 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
25 Found corona positive and one died
25 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि रामपुर बुजुर्ग गांव के एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 109 है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 14,724 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 14,469 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 67 संक्रमित होम आइसोलेशन में है। मरने वालों की संख्या 146 हो गई है। अब तक कुल 10,63,982 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1,314 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति सभी को सचेत रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर चिकित्सक से संपर्क कर परामर्श के अनुसार जांच कराएं। लापरवाही से समस्या हो सकती है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7,371 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 7,371 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। महिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा, घुघली, रतनपुर, सिसवा, निचलौल समेत अन्य केंद्रों पर लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे। गांव में भी कैंप के माध्यम से टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी है। केंद्रों पर तैनात कर्मी दूसरे डोज का टीका समय से लगवाने के लिए जागरूक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed