{"_id":"5ecd3e728ebc3e90a6542676","slug":"247-people-reached-sonoulee-from-nepal-maharajganj-news-gkp3525181143","type":"story","status":"publish","title_hn":"247 लोग नेपाल से पहुंचे सोनौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
247 लोग नेपाल से पहुंचे सोनौली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
247 लोग नेपाल से पहुंचे सोनौली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली (महराजगंज)। सोनौली बॉर्डर के रास्ते मंगलवार से भारतीय दूतावास काठमांडू के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के 247 लोग नेपाल से सोनौली कस्बे में पहुंचे। मंगलवार को नेपाल से आने वाले सभी भारतीय नागरिकों की मेडिकल जांच की गई। इसके बाद इम्रिग्रेशन कार्यालय में सभी के फार्म भरवाए गए।
सोनौली से प्रशासन द्वारा सभी लोगों को भोजन कराने के बाद रोडवेज की बस से महराजगंज, गोरखपुर, पडरौना, गोंडा, बस्ती, देवरिया आदि स्थानों के लिए भेजा गया। नागरिकों को यहां हेल्थ डेस्क में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रमाण पत्र दे रहे हैं, जिसके आधार पर सभी होम क्वारंटीन में रहेंगे। क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि 492 भारतीय नागरिकों की लिस्ट मिली है, जिसमें 247 लोग आए हैं। नियमानुसार सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं विभिन्न शहरों से बार्डर पर पहुंचे 770 नेपाली नागरिकों को नेपाल भेजा गया।
------------
ये दस्तावेज जरूरी
आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई भी परिचय पत्र होना चाहिए, अगर परिचय पत्र नहीं है तो अपना या किसी रिश्तेदार या मित्र का मोबाइल नंबर होना जरूरी है। जिससे पता चले भारतीय नागरिक हैं।