{"_id":"5f8f21888ebc3e9b9d118302","slug":"22982-pm-aawas-will-be-made-maharajganj-news-gkp370213835","type":"story","status":"publish","title_hn":"22,982 पात्र लाभार्थियों के बनेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22,982 पात्र लाभार्थियों के बनेंगे आवास
विज्ञापन
22,982 पात्र लाभार्थियों के बनेंगे आवास
ब्लॉकवार बांटा गया लक्ष्य, जल्दी निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों के लिए एक खुशखबरी है। जिले में इस बार 22,982 पात्र लाभार्थियों के आवास बनवाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से ब्लॉकवार लक्ष्य भी आवंटित कर दिया गया है। पंजीकरण कराने वाले लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 22 हजार 982 प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए लक्ष्य मिला है। इसमें बृजमनगंज ब्लॉक में 2108, धानी में 620, घुघली में 1551, लक्ष्मीपुर में 1632, सदर में 1548, मिठौरा 3398, नौतनवां 1757, निचलौल 2733, पनियरा 2850, परतावल 1329, फरेंदा 1242, सिसवां 2213 आवास आवंटित कर ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
परियोजना निदेशक राजकरन पाल ने कहा कि जिले में 22,982 प्रधानमंत्री आवास मिले हैं। इन्हें ब्लॉकवार आवंटित कर दिया गया है। अब तक 449 आवास निर्माण के लिए पंजीकरण हुआ है। वहीं, 38 आवास का जियोटैग हो चुका है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष 23 अक्तूबर तक सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त भेजने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, 30 दिसंबर तक सभी आवास को पूर्ण करने के लिए शासन स्तर से निर्देश मिले हैं। ऐसे में सभी बीडीओ को आवास निर्माण के लिए प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जल्द आवास निर्माण पूर्ण किया जा सके।