फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2.25 lakh fraud in the name of sending abroad, FIR against four

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 2.25 लाख की ठगी, चार पर प्राथमिकी

Thu, 04 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
2.25 lakh fraud in the name of sending abroad, FIR against four
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

परतावल। विदेश भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 2.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। श्यामदेउरवा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के माफी छपौली गांव निवासी मनउवर अली ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बरवा उर्फ सियरहीभार गांव निवासी नसीबुल्लाह, हसीबुल्लाह, हबीब तथा हजीबुननिशा ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। आरोपियों ने विदेश में नौकरी दिलाने और भेजने का आश्वासन देकर उससे किस्तों में कुल 2.25 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद काफी समय बीत जाने पर भी उसे विदेश नहीं भेजा गया। जब उसने विदेश भेजने या फिर दी गई धनराशि वापस करने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में पैसे के लिए दबाव बढ़ाने पर आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ ही मारपीट करके गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि स्थानीय स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेकर धारा 173 बीएनएसएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नसीबुल्लाह, हसीबुल्लाह, हबीब और हजीबुननिशा के विरुद्ध बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की गहन विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed