फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   22 bags of urea loaded on a pickup recovered

Maharajganj News: पिकअप पर लदा 22 बोरी यूरिया बरामद

Tue, 29 Jul 2025 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Jul 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
22 bags of urea loaded on a pickup recovered
ठूठीबारी। पिकअप पर 22 बोरी यूरिया खाद लादकर नेपाल ले जाते समय पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय को सौंप दिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक पिकअप पर यूरिया लेकर भरवलिया ढाले के रास्ते नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए भरवलिया मोड़ पर घेराबंदी कर पिकअप पर लदी यूरिया व दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की पिकअप पर 22 बोरी यूरिया बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान गड़ौरा बाजार निवासी भोला रौनियार व सुनील मद्धेशिया के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed