{"_id":"5a0592f64f1c1b65548bc3ca","slug":"21510314742-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 10 Nov 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देकर फरेंदा तहसील के तैनात चकबंदी अधिकारियों और एसओसी की कार्य प्रणाली के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना था कि अधिकारी तहसील में देर से पहुंचते हैं और जल्दी निकल जाते हैं। इससे अपने काम से तहसील आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि अधिकारी अपने अधीनस्थ लोगों को वादकारियों को सीधे मिलने का संदेश भी भेजते हैं। यदि कोई नहीं आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली के चलते कई महत्वपूर्ण मामले में लंबित पड़े हुए हैं। उन्होंने शिकायत की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुकेश सिन्हा, अनूप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शुक्ला, राघवेंद्र उपाध्याय आदि शामिल थे।