फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आधार से लिंक न होने पर राशन कार्ड निरस्त होगा

आधार से लिंक न होने पर राशन कार्ड निरस्त होगा

Thu, 26 Oct 2017 05:46 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
आधार से लिंक न होने पर राशन कार्ड निरस्त होगा
महराजगंज। जिन लोगों ने अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड नंबर से लिंक नहीं कराया है, उनके कार्ड निरस्त हो सकते हैं। लोगों को चाहिए कि जल्द से जल्द राशन कार्ड को आधार से लिंक कराएं। ताकि राशन कार्ड निरस्त होने जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शासन स्तर से आदेश जारी होने पर राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराए जा रहे हैं। जिले में अब तक 85 प्रतिशत राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से मानिटरिंग की जा रही है। डीएम से मिले निर्देश के क्रम में राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य भी हो रहा है। हालांकि ब्लॉक स्तर से रिपोर्ट आने में देर हो रही है। जिले में कुल 950 कोटेदार हैं। जिले में 66619 अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के 375539 कार्ड है। इनमें से 62617 अंत्योदय कार्ड और 315288 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं।
विज्ञापन

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए 28 आपरेटरों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए जल्द ही प्लानिंग कर कार्य शुरू कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र में कुल 54 कोटेदार हैं। इसके तहत 2434 अंत्योदय और 15643 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड हैं। इनमें से 2325 अंत्योदय और 15251 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। अवशेष राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में 896 कोटेदार हैं। इसके तहत 64185 अंत्योदय और 359896 पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड हैं। इन सभी राशन कार्डों को आधार से लिंक करने का कार्य तेज कर दिया गया है। अब तक 60292 अंत्योदय और 300037 पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। जिले में बृजमनगंज में 58, धानी में 22, घुघली में 78, लक्ष्मीपुर में 86, महराजगंज में 73, मिठौरा में 89, नौतनवां में 93, निचलौल में 99, पनियरा में 76, परतावल में 81, फरेन्दा में 68 और सिसवा ब्लॉक में 73 कोटेदार हैं। इन सभी को विभाग की ओर से जरूरी निर्देश दिए गए हैं। डीएसओ गौरी शंकर शुक्ला ने कहा कि राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना जरूरी है। अगर राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं हुए तो संबंधित को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही राशन कार्ड भी निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed