{"_id":"59b439fe4f1c1bfe7f8b5819","slug":"21504983550-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में लाठी चार्ज से नाराज छात्र नेताओं ने फूंका कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में लाठी चार्ज से नाराज छात्र नेताओं ने फूंका कुलपति का पुतला
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम निरस्त होने के बाद हुए बवाल में छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में जवाहरलाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के छात्र नेताओं ने कुलपति का पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया। कहा कि कुलपति की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। छात्र हित में आवाज बुलंद करने वाले छात्रसंघ के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शनिवार को पीजी कालेज गेट पर जुटे छात्र नेताओं ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका गया। सभी छात्र नेताओं ने काफी देर तक नारेबाजी की और छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के घटना की निंदा की। विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर चुनाव नहीं कराया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
छात्र नेता अविनाश कुमार ने कहा कि कुलपति छात्रसंघ के अस्तित्व का मिटाना चाहते हैं। यह तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। पुलिस का खौफ दिखाकर छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर पुलिस ने बेवजह लाठियां बरसाई। छात्र संघ चुनाव कराने में दिक्कत क्या है। उन्होंने छात्रों पर दर्ज मुकदमे भी वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर इस मामले में कारगर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
दीपक कुमार द्विवेदी ने कहा कि लाठी चार्ज की घटना बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। खौफ दिखाकर छात्रों की आवाज को दबाना मुश्किल है।
इस दौरान गंगेश्वर, तारकेश्वर, नारायण दत्त, रवींद्र यादव, हिमांशु, अभय यादव, सूरज याद, दीपक गुप्ता, रजनीश कुमार, मंदीप कुमार, सोनू, राजकुमार, अभय पटेल आदि तमाम छात्र मौजूद रहे।
छात्रों को रिहा करने की मांग
महराजगंज। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार यादव और समाजवादी छात्र सभा की जिला इकाई पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई घटना की निंदा की है। छात्र संघ चुनाव की मांग करने वाले छात्रों व छात्र नेताओं को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने वाले पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए और जेल में बंद छात्रों को रिहा किया जाए। नहीं तो जिले के समाजवादी छात्र सभा के सभी पदाधिकारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।