फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2105 benifiseres amount send to toillet

2105 लाभार्थियों को भेजी गई व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि

Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
2105 benifiseres amount send to  toillet
2105 लाभार्थियों को भेजी गई व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि
विज्ञापन

महराजगंज। पंचायत राज विभाग की ओर से व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से द्वितीय किस्त की धनराशि भेजी गई है। शुक्रवार को जिले के 11 ब्लॉकों के कुल 2105 लाभार्थियों के खाते में कुल एक करोड़ 26 लाख 30 हजार की धनराशि भेजी गई। इसमें से निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक लोगों को लाभ मिला है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चिह्नित 11 ब्लॉकों के कुल 2,105 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में छह हजार रुपये की दर से धनराशि जारी की गई है। जिसमें से निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 552, सदर ब्लॉक के 185, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 196, बृजमनगंज ब्लॉक के 59, घुघली ब्लॉक के 180, मिठौरा ब्लॉक के 236, नौतनवां ब्लॉक के 83, पनियरा ब्लॉक के 81, परतावल ब्लॉक के 13, फरेंदा ब्लॉक के 180 तथा सिसवा ब्लॉक के 340 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी गई है। जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुल 2105 को धनराशि भेजी गई है। धनराशि मिलने से उनके शौचालय के निर्माण की गति में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed