{"_id":"669e7da735a85b090d0a096b","slug":"21-cadets-selected-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-127310-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 21 कैडेट्स का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 21 कैडेट्स का हुआ चयन
Mon, 22 Jul 2024 09:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर काॅलेज में सोमवार को 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के अधिकारियों की देखरेख में एनसीसी प्रथम वर्ष में भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसमें शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा के माध्यम से 21 कैडेट्स चयनित किए गए।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने बताया कि कर्नल बीके शर्मा व लेफ्टिनेंट कर्नल वेदपाल सिंह पटियाल के निर्देशानुसार कैडेट्स की भर्ती प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जहां सूबेदार मेजर अमित राना, सूबेदार दीपक व चंद्रशेखर की देखरेख में परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 65 छात्रों ने भाग लिया।
शारीरिक नाप, 1600 मीटर दौड़ व लिखित परीक्षा के बाद 21 कैडेट्स का चयन हुआ। लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व की भावना का विकास होता है। साथ ही देशभक्ति व अनुशासन की भावना जागृत होती है। प्रधानाचार्य शकिर हुसैन ने शांतिपूर्ण भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होने पर सराहना करते हुए कैडेटों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान एनसीसी सीनियर अंडर अफसर शैलेष, राहुल कुमार, नीलम यादव व शिप्रा चौधरी मौजूद रहे।