{"_id":"5c82b769bdec2214283614db","slug":"201552070505-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रत्येक नागरिक को उसके मूल अधिकार के दायित्व का बोध कराता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रत्येक नागरिक को उसके मूल अधिकार के दायित्व का बोध कराता है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो:-
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी
- रामभोली कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत मतदाता जागरूकता रैली एवं गोष्ठी आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। निचलौल के कृष्णानगर स्थित रामभोली कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत मतदाता जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया। छात्राओं ने इस मौके पर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। रैली को मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत निचलौल डॉ. अर्चना जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गोष्ठी में जायसवाल ने कहा कि मतदान हर नागरिक का मौलिक और नैतिक अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों से कहा कि वे अपने घर और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कॉलेज के प्रबंधक आशीष मणि त्रिपाठी ने लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत होती है। एक वोट से जनप्रतिनिधि की किस्मत का फैसला हो जाता है। इसलिए हर नागरिक को सोच-समझ कर मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य वासुदेव पांडेय ने कहा कि सांप्रदायिकता और जातिवाद से ऊपर उठकर देश के विकास के बारे में सोचें। जिस दिन देश का युवा जाग जाएगा, उस दिन देश से जातिवाद खत्म हो जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरीमा की रक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान विभा त्रिपाठी, विश्वंभर पांडेय, प्रेमलता सिंह, शांति यादव, प्रियंका त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, रागिनी, श्याम सुंदर गुप्ता, संजय चौबे, दिलीप त्रिपाठी, शत्रुघ्न लाल श्रीवास्तव, अंगद सहानी, दुर्गेश पटेल, बबलू चौधरी आदि की मौजूदगी रही।
-------------------
जागरूकता फैलाने की प्रेरणा मिली
- छात्रा गरिमा पांडेय ने कहा कि रैली में शामिल होकर खुशी मिली। मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की प्रेरणा मिली।
-------------------
महत्वपूर्ण जानकारी मिली
- छात्रा प्रिया गुप्ता ने कहा कि रैली में इस बात की जानकारी मिली कि मतदान क्यों जरूरी है। झिझक भी दूर हुई।
--------------
ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए
- छात्रा मिनाक्षी चौधरी ने कहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। जागरूकता से ही शत-प्रतिशत मतदान संभव है।
--------------
लोगों को जागरूक करूंगी
- छात्रा रितिका शर्मा ने कहा कि घरवालों और पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करूंगी। कार्यक्रम में अहम जानकारी मिली।