फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दूध न वितरित करने वाले 177 विद्यालयों को नोटिस

दूध न वितरित करने वाले 177 विद्यालयों को नोटिस

Fri, 11 Jan 2019 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
दूध न वितरित करने वाले 177 विद्यालयों को नोटिस
दूध न वितरित करने वाले 177 विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शासन स्तर से जिले में संचालित स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को दूध व फल वितरित करने के कडे़ निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने दिसंबर माह में बच्चों में फल व दूध वितरण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पता चला कि 177 स्कूलों में दूध वितरण नहीं किया गया जबकि 61 स्कूलों में बच्चों को फल नहीं बांटे गए। इस पर उन्होंने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन शैलेश वर्मा ने बताया कि दिसंबर माह में जिले के बृजमनगंज ब्लॉक में 4, धानी में 13, घुघली में 13, लक्ष्मीपुर में 15, सदर में 16, मिठौरा में 21, नौतनवां में 22, निचलौल में 13, पनियरा में 20, परतावल में 26, सिसवां में 13 फरेंदा में एक विद्यालय में दूध का वितरण नहीं किया गया। इसके अलावा बृजमनगंज में 4, घुघली में 6, लक्ष्मीपुर में 6, सदर में 4, मिठौरा में 3, नौतनवां में 8, निचलौल में 4, पनियरा में 11, परतावल में 8, फरेंदा में 1 और सिसवां के दो विद्यालयों में दिसंबर माह में फल नहीं बांटे गए। संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed