फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाढ़ बचाव की तैयारी पूर्ण करें अधिकारी

बाढ़ बचाव की तैयारी पूर्ण करें अधिकारी

Fri, 20 Jul 2018 06:04 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ बचाव की तैयारी पूर्ण करें अधिकारी
बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी करें अफसर
विज्ञापन


महराजगंज। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ से बचाव के लिए अभी से पूरी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ से बचाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की हिदायत भी दी।
उन्होंने आगाह किया कि जहां भी बंधे कमजोर हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करा लें। ताकि बाढ़ के दौरान दिक्कत पैदा न हो। साथ ही वहां पर लगातार नजर भी रखें। ताकि बाढ़ आने पर बचाव व राहत के काम तत्काल शुरू किए जा सकें। बाढ़ के समय दी जाने वाली राहत सामग्री भी अभी से तैयार रखें। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में जहां कहीं भी बाढ़ की सूचना मिले, वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करें। उन्होंने बाढ़ कंट्रोल रूम बनाकर उसमें कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रमुख सचिव शिक्षा ने परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा देने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलाई माह के अंत तक सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, किताब, ड्रेस आदि का वितरण सुनिश्चित कर लिया जाए। ताकि स्कूलों में शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। शासन से किताबें मिलते ही उसे विद्यार्थियों में वितरित कराएं। जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इस दौरान सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed