फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिले में तमाम स्थानो पर कटी 12 चोटी, सहमे क्षेत्रवासी

जिले में तमाम स्थानो पर कटी 12 चोटी, सहमे क्षेत्रवासी

Sun, 13 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिले में तमाम स्थानो पर कटी 12 चोटी, सहमे क्षेत्रवासी
महराजगंज। जिले भर में 12 महिलाओं की चोटी कटने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। कोई इसे अंधविश्वास मान रहा है तो किसी को इसमें सच्चाई नहीं नजर आ रही है। लोगों में इन घटनाओं को लेकर चर्चा छिड़ी है। संबंधित क्षेत्र में नीम की डाली समेत अन्य टोटके अपनाए जा रहे हैं। चिकित्सक और पुलिस इसे अफवाह बताकर सजग रहने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवाराजा गांव में बालीकरन के घर राखी बांधने आई बिंदा देवी (28) की चोटी शनिवार को सुबह 8 बजे कट गई। उन्हें पहले चक्कर आया तो घर वालों ने लिटा दिया। इसी बीच चोटी कट कर गिर गई। बेहोश हालत में ही घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। उनका इलाज चल रहा है। इसी प्रकार परसौनी में भी सरजिना खातून (16) की भी चोटी कट गई है।
विज्ञापन

शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, थाना-घुघली के गांव सेमरा राजा में बीती रात छत पर सो रही किशोरी चोटी कटने से बेहोश हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। सेमरा राजा के रामदवन की 13 वर्षीय पुत्री ललिता गांव के ही माध्यमिक विद्यालय में छठी में पढ़ती है। घर वालों के साथ छत पर सोई थी। भोर में सभी लोग नीचे उतर आए लेकिन ललिता सोती रही। कुछ समय बाद जब उसकी मां दयावंती जगाने लगी तो वह जोर-जोर से चिल्लाकर बेहोश हो गई। शोर सुन कर गांव के लोग जुट गए। देखा कि चोटी कट कर गिर गई है। बेहोश किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। इससे गांव के लोग खौफ में हैं। लोगों में अंधविश्वास घर कर गया है। लोग घर के दरवाजे पर नीबू, मिर्च, नीम की टहनी आदि तमाम टोटके लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानी प्रतिनिधि के अनुसार, बृजमनगज थानाक्षेत्र के कानापार में बीती रात सुमन सहानी (20) पुत्री किशनाथ घर के पीछे बर्तन धोने के लिए साबुन लेने गई। दरवाजा खोलते ही उसे महसूस हुआ कि पीछे से कोई बाल खींच रहा है। छोटी बहन का नाम लेकर चिल्लाई। छोटी बहन के साथ घर वाले पहुंचे सुमन बेहोश पड़ी थी और कटी चोटी बगल में थी।
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को एक घंटे के अंदर दो महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि हालत बिगड़ने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कोटिया टोला भरपटिया की 18 वर्षीय छात्रा निशा पुत्री मुन्ना राजभर सुबह नौ बजे सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। रास्ते में वह गिर गई। लड़कियां उसे उठाने लगीं। उसकी कटी चोटी देख लड़कियों ने शोर मचाया। गांव वाले आ गए तथा परिजनों को सूचना दी। घर वाले बेहोशी के हालत में कप्तानगंज पीएचसी में भर्ती कराए। होश आने के बाद घर लाकर बाल धुल रहे थे। उसी समय सर से पीले रंग का द्रव पानी के साथ निकलने लगा और वह दोबारा बेहोश हो गई। पुन: उसे पीएचसी ले जाया गया। यहां इलाज के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
इसी तरह उपनगर के मस्जिदिया टोला की वनदेवी (25) सुबह 9:45 पर छत पर चावल बिन रही थी। अचानक चीख पड़ी। घर की महिलाएं छत पर गईं तो वन देवी बेहोश पड़ी थी और उसके सिर के कटे बाल जमीन पर थे। बेहोशी के हालत में उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया। उसका इलाज चल रहा है।
चौक प्रतिनिधि के अनुसार पिपरा सोनाड़ी निवासिनी उर्मिला (35) सुबह 4 बजे बाहर टहलने निकली। सिर भारी और पूरे शरीर में दर्द महसूस होने पर घर आकर लेट गईं। आराम मिलने पर घर की सफाई करने लगीं। उसी दौरान उनकी चोटी जमीन पर गिर गई और वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने एंबुलेंस से जगदौर मिठौरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनका इलाज चल रहा है।
रूदलापुर की रंजू देवी (30) सुबह टहलने के बाद घर पर बर्तन धो रही थीं। अचानक शरीर में कंपन होने लगा और बेहोश हो गईं। उनको चारपाई पर लिटाया गया। इसबीच उनकी चोटी गिर गई। उन्हें भी जिला अस्पताल ले जाया गया।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी के चुल्हाई की पुत्री रकिबुननिशा (14) घर में सोई थी। नींद खुलने पर शरीर में भारीपन महसूस हुआ तो देखा कि चोटी कटी हुई है। उसी गांव में दोपहर करीब दो बजे रतनसेन की 16वर्षीय गीता कंघी करने जा रही थी कि चोटी कटी देख वह बेहोश हो गई।

रामपुर महुअवा में कीडे़ को देखने उमड़ी भीड़
मिठौरा। रामपुर महुअवा में अयूब अंसारी के घर आए रिश्तेदार ने बीती रात कमरे में उड़ते एक कीड़े को पकड़ कर डिब्बे में बंद किया और दावा किया कि यह बाल काटने वाला कीड़ा है। उसे देखने के लिए शनिवार शाम तक ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। यह काले रंग का कीड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, उसके मुंह में बड़े बाल लगे हुए दिखे। आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग कीडे़ को देखने के लिए पहुंचे। इसे लेकर तरह तरह की चर्चा की जा रही है। गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी मिठौरा डॉ. केपी सिंह के अनुसार, महिलाएं एवं बालिकाएं अफवाहों पर ध्यान न दे। सचेत रहने की जरूरत है। बाल कैसे कट जा रहे हैं, यह तो जांच का विषय है लेकिन अफवाहों पर ध्यान न दिया तो बेहतर होगा। इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

चोटी कटने की आशंका मे चिल्लाई किशोरी
ठूठीबारी। शनिवार की सुबह ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी टोला टड़हवां निवासी श्रीकिशुन गोंड की पुत्री रिंकी (17) खाना बनाने जा रही थी। उनके मुताबिक, उसी दौरान उसके बाल के पास भारी लगा। वह जोर से चिल्लाई तो परिजन आ गए। वहीं एक काली बिल्ली देख उसे भगाने की कोशिश की जाने लगी लेकिन अचानक वह अदृश्य हो गई। इस घटना से सहमी किशोरी को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed