{"_id":"66c12ba863c273988a097d54","slug":"201-children-forced-to-study-under-threat-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129190-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खतरे की साया में पढ़ने को मजबूर 201 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खतरे की साया में पढ़ने को मजबूर 201 बच्चे
Sun, 18 Aug 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। स्थानीय बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर प्रथम के सटे पुराना सेमल का एक विशाल वृक्ष जर्जर हो चुका है, जो तेज आंधी में कभी भी गिर सकता है। इस पेड़ से अध्ययनरत बच्चों को खतरा है।
लक्ष्मीपुर बीआरसी परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुल 201 बच्चों का नामांकन है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास नरायन मिश्र ने बताया कि विद्यालय भवन के सटे पीछे करीब 100 वर्ष पुराना जर्जर सेमल का विशाल पेड़ हैं। जिसकी मोटी मोटी टहनियां विद्यालय के छत पर लटकी हुई है। अगर तेज आंधी तूफान आता है तो विशाल पेड़ स्कूल भवन पर गिर सकता है। जिससे बच्चों के जान का खतरा है। प्रधानाध्यापक ने विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिक्षक मिथिलेश सिंह ने बताया कि कभी कभी विद्यालय छत पर डाली टूट के गिर जाती है। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर सुदामा ने बताया कि जर्जर पेड़ के संबंध में उच्चाधिकारियों व वन विभाग को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।