फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   200 Shikshamitras will be able to return to their original schools

Maharajganj News: 200 शिक्षामित्रों की हाे सकेगी मूल विद्यालय में वापसी

Mon, 16 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
200 Shikshamitras will be able to return to their original schools
महराजगंज। परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षामित्रों को शासन ने मूल विद्यालय (पहले तैनाती स्थल) पर वापसी का शासनादेश जारी कर सहूलियत दी है। इसके लिए शिक्षामित्र संघ लंबे अर्से से आंदोलन कर रहा था।
विज्ञापन

शासनादेश से महिला शिक्षामित्रों को दोहरा लाभ मिलेगा। वह अपनी ससुराल वाले जिले में भी तैनाती पा सकेंगी। शिक्षामित्रों को अपने वर्तमान कार्यरत विद्यालय में तैनात रहने का भी विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

महराजगंज शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2008 तक शिक्षामित्रों की तैनाती हुई। मूल विद्यालय वापसी का विकल्प मिलने से वह अपने जिले में नौकरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान में करीब 1827 शिक्षामित्र तैनात हैं। इसमें 270 बेसिक से तो 1557 परियोजना के हैं। पुरुष और अविवाहित शिक्षामित्रों को अपने वर्तमान विद्यालय में रहने, मूल विद्यालय में जाने, मूल विद्यालय में पद खाली न होने पर उस ग्रामसभा, ग्राम पंचायत, वार्ड में चल रहे विद्यालय में खाली शिक्षामित्र पद विकल्प पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed