फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20 Damaged Prishadiya school buildings will be down

20 जर्जर परिषदीय विद्यालय भवन नीलामी के बाद होंगे ध्वस्त

Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
20 Damaged Prishadiya school  buildings  will  be  down
नीलामी के बाद ध्वस्त होंगे 20 जर्जर परिषदीय विद्यालय भवन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के 20 जर्जर परिषदीय विद्यालयों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक का स्तर पर जर्जर भवन की नीलामी की प्रक्रिया जारी कर दी गई। संपूर्ण प्रक्रिया विद्यालय प्रबंध समिति की देख रहे में की जाएगी। नीलामी की धनराशि एसएमसी खाते में ही जमा कराकर विद्यालय विकास में लगाया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय राजधानी राज मंदिर खुर्द, रानीपुर, खालीकगढ़, सिंहपुर थरौली, बरगदवां अयोध्या, मुड़ली, रुद्रपुर शिवनाथ, कजरी, मैरहवा, बनर्सिहा खुर्द, अड्डा बाजार, अजगरहा, मल्हनी फुलवरिया, बरगदवां मधुबनी, जंगल गुलरिया द्वितीय, लक्ष्मीपुर कैथवलिया, पैसिया ललाईन, लक्ष्मीपुर प्रथम परिषदीय विद्यालयों का निर्माण बहुत पहले हुआ था जिसे शासन के निर्देश पर ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों ने अनुमति दे दी है। बीईओ ने बताया कि उक्त जर्जर विद्यालयों की नियमानुसार नीलामी की जा रही है। पैसिया ललाईन की 45 हजार व लक्ष्मीपुर प्रथम की 1 लाख में नीलामी विद्यालय प्रबंध समिति की देखरेख में की गई। शेष की विद्यालयों के नीलामी की प्रक्रिया जारी है। उसके बाद सभी विद्यालय को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed