फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2 more corona positive in district

जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 09 Jun 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
2 more corona positive in district
जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

जांच के लिए भेजे गए 139 नमूने
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में प्रत्येक दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। मंगलवार को फिर दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 51 हो गए हैं। वहीं मंगलवार को एक युवक फिर कोरोना से जंग जीत गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सतर्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए 5 जून को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट सोमवार की देर रात आई है। मंगलवार की दोपहर इसकी जानकारी दी गई, जिसके अनुसार जांच में 2 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। पहला मरीज पिपरा खली व दूसरा पनियरा बाजार का निवासी है। जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले 89 हो गए हैं। मंगलवार को फिर एक युवक कोरोना से जंग जीत गया। वह निचलौल कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ले का रहने वाला है। इस तरह अब तक
विज्ञापन

37 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हो चुके हैं। वहीं मंगलवार को जांच के लिए 139 नमूने मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजे गए।
नेपाल से 1205 भारतीय लौटे स्वदेश
नेपाल से 1205 भारतीय नागरिक मंगलवार को सोनौली पहुंचे। वहां सभी लोगों से आब्रजन कार्यालय में जरूरी प्रपत्र जमा कराए गए। इसके बाद उन्हें हेल्थ डेस्क पर तैनात कर्मियों ने जांच कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिया। रोडवेज बस से सभी प्रवासियों को भेजा गया। सीओ नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया मंगलवार को 1205 भारतीय नागरिक आए। वहीं भारत से करीब 400 नेपाली नागरिक नेपाल रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

447 प्रवासियों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
रोडवेज की बस से प्रवासी मजदूर सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने आश्रय केंद्र पहुंच रहे हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ब्लॉकवार उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा जा रहा है। मंगलवार को 447 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें रोडवेज की बस व प्राइवेट वाहनों से आए लोग भी शामिल रहे। आश्रय केंद्र पर पहुंचे एसडीएम राजेश जायसवाल व सीओ अशोक कुमार मिश्र ने थर्मल स्क्रीनिंग का जायजा लेते हुए श्रमिकों की समस्या पर ध्यान देते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। चिकित्सकों ने बताया कि 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

18 हॉटस्पॉट गांव में निगरानी तेज
जिले के 18 हॉटस्पॉट गांव में निगरानी तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि सदर तहसील में 8, फरेंदा में 5, नौतनवां में 2 एवं निचलौल तहसील में 3 गांव हॉस्टस्पॉट घोषित हैं। हॉटस्पॉट गांव में किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जरूरत की सामग्री लोगों को मुहैया कराई जा रही है। वहीं नोडल अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने फरेंदा क्षेत्र के फरेंदा बुजुर्ग,परसा महंत, मथुरा नगर का निरीक्षण कर ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों से बातचीत की। खाद्यान्न वितरण एवं मनरेगा से जुडे़ कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed