{"_id":"5c081c53bdec2241b1429457","slug":"191544035411-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति में गड़बड़ी, डूडा के कार्यों की जांच को टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति में गड़बड़ी, डूडा के कार्यों की जांच को टीम गठित
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति में गड़बड़ी, डूडा के कार्यों की जांच को टीम गठित
स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कैंप कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति में अनियमितता व डूडा केे कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग अलग टीम गठित की, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन शासन की मंशा के अनुरूप सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। न तो सही तरीके से काम किए जा रहे हैं और न ही ठीक ढंग से प्रगति रिपोर्ट दी जा रही है। मंशा के अनुरूप काम नहीं हो पा रही है। न तो सही तरीके से काम किया जा रहा है और न ही सही ढंग से रिपोर्ट दी जा रही है। उन्होंने इसके प्रति सीएमओ से नाराजगी जताई और लापरवाह चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति योजना में विद्यालयों में हुई अनियमितता की जांच के लिए अपर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार जायसवाल व पीपी अजोर की अध्यक्षता में टीम गठित की। समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि गांवों में बैठक कर पेंशन के लाभार्थियों का चयन व सत्यापन कराएं। सौभाग्य योजना का लक्ष्य पूरा न होने पर विद्युत निगम के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने डूडा की तरफ से कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता की मिल रही शिकायतों की जांच के लिए सीडीओ को आरईएस के एक्सईएन एसएस उपाध्याय, पीडब्लूडी निर्माण खंड के एक्सईएन सुग्रीव राम व अपर एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित करने के लिए कहा। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री समग्र गांव, आजीविका मिशन, मनरेगा, पीएमजीएसवाई, धान खरीद, स्वच्छ भारत मिशन, सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने आदि कार्यों की समीक्षा की गई।