{"_id":"6508a75a32c20260ca016d34","slug":"1901-applicants-are-deprived-of-toilet-due-to-lack-of-geo-tag-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6036-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जियो टैग न हाेने से शौचालय से वंचित है 11,901 आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जियो टैग न हाेने से शौचालय से वंचित है 11,901 आवेदक
विज्ञापन
- धनराशि न मिलने से नहीं शुरू हो पा रहा व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में जियो टैग के न किए जाने से 11,901 आवेदकों को व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि नहीं मिल पा रही है। धनराशि के न मिलने से जहां शौचालय का निर्माण अधूरा है, वहीं उन्हें योजना के लाभ से भी वंचित होना पड़ रहा है।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में कुल 24,111 आवेदकों को लाभान्वित किया जाना है। जिनमें से अभी तक 12,210 आवेदकों को व्यक्तिगत शौचालय की प्रथम किस्त की धनराशि भेज दी गई है, वहीं 11,901 आवेदकों को अभी भी धनराशि का इंतजार है। धनराशि के न मिलने से न तो वे शौचालय बनवा पा रहे हैं और न ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहभागी बन पा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
निचलौल में सर्वाधिक 6,404 आवेदकों को धन का इंतजार
निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 6,404 आवेदकों को शौचालय के लिए धन का इंतजार है। बृजमनगंज में 329, धानी में 97,घुघली में 379, लक्ष्मीपुर में 1,259, सदर में सबसे कम 78, मिठौरा में 989 , नौतनवां में 308 , पनियरा में 644, परतावल में 454, फरेंदा में 193 एवं सिसवां में 767 आवेदकों को अभी भी जियो टैगिंग न होने के कारण धन नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
जिले में व्यक्तिगत शौचालय के 11,901 आवेदकों का अब तक जियो टैगिंग नहीं हो सका है। खंड प्रेरक, सचिव व सहायक विकास अधिकारी जल्द से जल्द आवेदकों का जियो टैग कराया जाए, जिससे कि उन्हें त्वरित रूप से लाभ दिलाया जा सके।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी