फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   19 players recruite in trayal

कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल में 19 खिलाड़ी चयनित

Thu, 02 Sep 2021 06:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
19 players recruite in trayal
कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल में 19 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

महराजगंज। खेल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को धनेवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें आयोजित विभिन्न भार वर्ग के कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल में कुल 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी नौ से 11 सितंबर तक अलीगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाएंगे।

उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न भार वर्ग के कुश्ती के ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 19 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। फ्री स्टाइल के विभिन्न भार वर्ग में राकेश पाल, मिथिलेश यादव, रवींद्र यादव, संतोष कुमार, अर्शे आजम, अनुपम यादव, अनूप मद्धेशिया व यादवेंद्र चौधरी का चयन हुआ। ग्रीको रोमन कुश्ती के बालकों के विभिन्न भार वर्ग में अजीत कुमार राय, श्यामकरन यादव, रवीचंद्र यादव, रंगराज पांडेय, प्रद्युम्न यादव, विजय भारती व नितेश यादव तथा बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्ग में पूजा पटेल, रोमा गुप्ता, अंजू पाल एपं अन्नू पाल का चयन किया गया है। सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आठ सितंबर को जिले से रवाना होंगे। खिलाड़ियों के चयन पर अभिषेक विश्वकर्मा, रेनू पाल, शैलेष यादव आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed