फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   19 lakh will be distributed among the votersmore than one voter slip

मतदाताओं में बंटेगी 19 लाख से अधिक मतदाता पर्ची

Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
19 lakh will be distributed among the votersmore than one voter slip
वोटरों में बंटेगी 19 लाख
विज्ञापन

से अधिक मतदाता पर्ची
विधानसभा वार निगरानी समिति के माध्यम से बटेंगी पर्चियां
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के पांच विधानसभाओं के कुल 19,39,382 मतदाताओं को सोमवार से मतदाता पर्ची बांटने का कार्य प्रारंभ होगा। इस पर मतदाताओं का पूरा विवरण दर्ज होगा।
जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 3,50,569, नौतनवा मेें 3,65,764, सिसवा मेें 3,88,662, सदर में 4,12,678 तथा पनियरा विधानसभा क्षेत्र में 4,21,709 मतदाता हैं। मतदाताओं को वोट डालने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें समय से मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई जानी है। सोमवार से बृहस्पतिवार तक ग्राम पंचायतों में बनी निगरानी समितियों के माध्यम से मतदाता पर्ची को मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य होगा। इस दौरान बीएलओ भी सहयोगी के रुप में मौजूद रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मतदाताओं में 19 लाख से अधिक पर्ची वितरित की जानी है।
विज्ञापन

-
पांच लाख अनुरोध पत्र भी होगा वितरित
मतदाता पर्ची के साथ जिला प्रशासन की ओर से जारी लगभग पांच लाख अनुरोध पत्र को भी प्रत्येक घर में वितरित किया जाएगा। उद्देश्य है कि उसे पढ़ कर लोग मत की महत्ता को समझें एवं अनिवार्य रुप से मतदान में सहभागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed